
मृतक का फाइल फोटो
शव का पंचनामा कर पीएम को भेजा
काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक ट्रेन रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी। चीमा चौराहा फाटक के पास मोहल्ला अल्ली खां काली बस्ती निवासी मोहम्मद रफीक हुसैन 30 वर्ष पुत्र मोहम्मद अनीस ट्रेन की चपेट में आ गया। लोको पायलट उसे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक रफीक कम सुनता था और मजदूरी करता था।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा