March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर राइस मिलर्स एसो. ने आयोजित किया स्वागत समारोह

,

जसपुर। राइस मिलर्स एसो. ने समारोह पूर्वक एसोसिएशन के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और व्यापार मंडल पदाधिकारीयों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मिलर्स के हित में काम करने की मांग की। गुरुवार रात को होटल रेडिसन में आयोजित कार्यक्रम में राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कांबोज समेत पूरी कार्यकारिणी ने एसोसिएशन के
प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल व
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निकेश अग्रवाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य के अलवा राईस मिल एसोसिएशन के अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया।इस दौरान निकेश अग्रवाल और सचिन गोयल ने मिलर्स हित मे काम करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम मे राईस मिल स्वमीयो ने समस्याओ से प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराया। जिस पर अध्यक्ष सचिन गोयल ने शीघ्र ही निस्तारण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम मे प्रदीप गोयल, विकास अग्रवाल,अकील अहमद, नदीम अहमद, फखरुददीन, सौरभ मित्तल, अवनीश गहलोत, सुशील अग्रवाल, हरिओम सिंह, विमल, अर्पित, मनोज चौहान, रोशन अली, शहज़ाद, अशरफ अली आदि मौजूद रहे।