मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिये निर्देश
जसपुर। स्टेडियम निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक ने खटीमा पंहुच कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनको 778 युवा खिलाड़ियों के द्वारा हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपा। शनिवार को मुख्यमंत्री खटीमा आए थे। बता दे की विगत रविवार को गांधी पार्क के निकट स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर 551 युवा खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं और समर्थकों के साथ डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने एक दिन का उपवास रखा था। उपवास के दौरान शीघ्र ही जसपुर में स्टेडियम निर्माण की मांग की गई थी। उसी क्रम में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और सन्नी पधान ने खटीमा पहुंचकर 778 युवा खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र को मुख्यमंत्री को सोंपा और शीघ्र ही जसपुर में स्टेडियम निर्माण की मांग की। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मांग पत्र पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जिला अधिकारी उधम सिंह नगर को स्टेडियम से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे युवाओं और खिलाड़ियों का सपना अवश्य साकार होगा और युवाओं को नहीं ऊर्जा और दिशा मिलेगी। और जसपुर के खिलाड़ी देश विदेश में देश और राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। और और युवा खिलाड़ी जसपुर को एक नई पहचान दिलाएंगे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया