रुद्रपुर।स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद के 207 चिकित्सा केंद्रों में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की थीम पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 23580 लाभार्थी लाभान्वित हुए। उक्त शिविरों में हाइपरटेंशन के 7118, मधुमेह के 7732, सर्वाइकल कैंसर के 77, ब्रेस्ट कैंसर के 77 तथा ओरल कैंसर के 4742 लाभार्थियों की जांच की गई। शिविरों में ई–रक्तकोष हेतु 929 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही 84 रक्त दाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। कैंपों में 4278 गर्भवती महिलाओं द्वारा ए एन सी चेकअप कराया गया। 2409 किशोरियों की माहवारी स्वच्छता संबंधी काउंसिलिंग की गई। 239 की पोषण संबंधी काउंसिलिंग की गई। 364 को एम सी पी कार्ड वितरित किए गए । 3799 लाभार्थियों की टीबी की जांच की गई तथा 41 नि क्षय मित्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया। 329 लाभार्थियों की आभा आई– डी बनाई गई। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के.के. अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर छिनकी, किच्छा में लगे कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए सभी को निर्देशित किया कि इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि सभी स्वस्थ रहें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता