सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने नई बस्ती में लगाया कैंप
जसपुर टाइम्स ब्यूरो
जसपुर। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सशक्त नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई बस्ती जसपुर में स्वास्थ्य सेवा पकवाड़े का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट एवं डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर ने संयुक्त रूप से किया। सीएमएस डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत ने
बताया कि स्वास्थ्य कैंप का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के साथ-साथ सशक्त बनाना है।
इसके साथ-साथ क्षेत्र में फैल रही विभिन्न बीमारियों का उपचार कर क्षेत्र के सभी लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। इस दौरान डॉक्टर अक्षत अगरवाल इफ्तेखार बबलू एएन एम रमण देवी, पूजा छाबड़ा संतोष देवी, सुदेश देवी, सरिता देवी, मीनू चौधरी, सीएचओ दीक्षा देवी, मनोज मंडल, डॉ. नीतू शिखा शर्मा, राहुल कुमार, कार्तिक, मोहित कुमार तथा आशा एवं आशा फैसिलिटेटर उपस्थिति रही।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता