March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुरः बदहाली पर आंसू बहाता जसपुर का अब्दुल कलाम पार्क

जसपुर टाइम्स संवाददाता

जसपुर। जसपुर नगरपालिका का अब्दुल कलाम पार्क कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

वार्ड नंबर 5 में स्थित यह पार्क अब केवल वाहनों की पार्किंग और गाय-भैंस के बंधने का स्थल बनकर रह गया है।

स्थानीय निवासी महोनी शर्मा ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से

पार्क की स्थिति खराब है और न तो विधायक न ही नगरपालिका इसकी सुध ले रही है।

लोग पार्क में गाड़ियां खड़ी करते हैं और पशु बांध देते हैं, जिससे पार्क की सफाई और रखरखाव नहीं हो पा रहा। उनका कहना है कि पार्क का जल्द सौंदर्याकरण होना चाहिए।

नगरपालिका चेयरमैन मुहम्मद नौशाद ने कहा कि पूर्व मेंबर द्वारा

पशु बांधने के कारण कई बार नोटिस और समझाइश दी गई है। समय-समय पर सफाई भी कराई जाती है और भविष्य में किसी के द्वारा पशु या वाहन पार्क में रखने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब खुद नगर पालिका के वाहन और सभासद द्वारा पशु पार्क में रखे जाते हैं, तो यह पार्क कैसे साफ-सुथरा रह सकता है।