पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू की
रुद्रपुर । गुरुवार की सायं गदरपुर के करतारपुर मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम अमरपुरी गुमचौया निवासी 35 वर्षीय सुरजीत कौर पत्नी देवेन्द्र सिंह यहां ग्राम बागवाला में स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। उसका पति भी मजदूरी करता है। बताया जाता है कि गुरुवार की सायं
सुरजीत कौर ड्यूटी समाप्त कर फैक्ट्री बाहर आई और फैक्ट्री के ही एक कर्मी रमेश से लिफ्ट मांगकर उसके साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुई।
मार्ग में करतारपुर मोड़ पर गुरूद्वारा के पास पीछे से तेज गति से आती कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुरजीत कौर
व रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन सुरजीत को उपचार के लिए गदरपुर सरकारी चिकित्सालय में ले गये जहां से उसे अन्यत्र रैफर कर दिया गया, लेकिन सुरजीत कौर ने दूसरे चिकित्सालय ले जाते मार्ग में ही दम तोड़ दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि परि. जनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल रमेश का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता