सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लक्सर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर ने 1025 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक लक्सर मौ. सहजाद द्वारा किया गया।
हरिद्वार 27 सितंबर 2025
जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर पखवाड़े आयोजित किए जा रहे है जिसके उद्देश्य अधिक से अधिक जनपद वासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लक्सर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक लक्सर मौ. शहजाद ने किया।
स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे
स्वास्थ्य शिविरो के माध्यम से क्षेत्रवासियों का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है,जिसके लिए उन्होंने सभी से आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविरो का लाभ लेने का आवाह्न किया है, उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपेक्षा की है कि आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंच कर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने अवगत कराया है कि आज आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में 1025 लोगों का पंजीकरण एवं उपचार किया गया है जिसमें शुगर रोग के 345, बीपी के 345, क्षय रोग के 70 एवं 200 दिव्यांग लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया तथा 50 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किया गया तथा 10 लोगों द्वारा रक्त दान भी किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा० सैयद रफी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अनिल वर्मा ब्लॉक प्रबंधक श्री आशीष शर्मा, नलिंद असंवाल, डॉ० दुष्यंत चौधरी, शुभम सैनी, देवेन्द्र रावत, हिमांशु सिंघल, आँचल, पूनम, सीमा, राघवेन्द्र प्रताप रेणु चौहान, मंजीता, सोहनलाल, कोमल, सुधीर, पंकज, आदि मौजूद रहें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव