‘स्वस्थ नारी सशक्त भारत’ स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गतआज 27 सितंबर को जनपद में 197 बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 21466 लाभारथियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लिया। उक्त शिविरों में हाइपरटेंशन के 9032, मधुमेह के 9077, सर्वाइकल कैंसर के 71, ब्रेस्ट कैंसर के 2531 तथा ओरल कैंसर के 5887 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। शिविरों में ई–रक्तकोष हेतु 347 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही 34 रक्त दाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। कैंपों में 1895 गर्भवती महिलाओं द्वारा ए एन सी चेकअप कराया गया। 2153 किशोरियों की माहवारी स्वच्छता संबंधी काउंसिलिंग की गई। 199 बच्चों की पोषण संबंधी काउंसिलिंग की गई। 267 लाभार्थियों को एम सी पी कार्ड वितरित किए गए । 3323 लोगों की टीबी की जांच की गई तथा 135 नि क्षय मित्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया। 198 लाभार्थियों के आभा आई– डी कार्ड बनाए गए । शिविरों में कुल 11226 लोगों को जनस्वास्थ्य की जानकारी दी गई। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के.के. अग्रवाल ने सीएचसी गदरपुर में आयोजित पखवाड़े का निरीक्षण करते हुए सभी को निर्देशित किया कि इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए ताकि कोई भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन