एक करोड़ की मांग व जेठ पर बलात्कार के प्रयास का लगाया आरोप,
जसपुर। डायग्नोस्टिक सेन्टर खोलने के नाम पर एक करोड रुपए की मांग पूरी न करने पर दहेज लोभी ससुरालियों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने एवं जेठ द्वारा जबरदस्ती बलात्कार करने के प्रयास की पुलिस ने डॉक्टर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मौहल्ला पट्टी चौहान निवासी एक महिला चिकित्सक ने कहा कि गत 22 अप्रैल 2023 को उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार डॉ० अनुपम चौहान पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी 8/211, शुभ बिहार आवास विकास कॉलोनी काशीपुर के साथ हुई थी और प्लानिंग करके उसके पिता से उसके पति डॉक्टर अनुपम चौहान, जेठ डॉ० अनुराग, ससुर ओमप्रकाश सिंह, सास संतोष ननद अल्पना ने शादी में नगद 50 लाख रुपए यह कहकर लिए की हमें डायग्नोस्टिक सेन्टर खोलना है
शादी के सभी कार्यक्रम छोई रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में संपन्न हुए उसके पिता ने शादी में एक करोड़ 20 लाख रुपए खर्च किए। उसने कहा कि शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने संतोष डायग्नोस्टिक सेन्टर खोला। वह टीएमयू मुरादाबाद में चेस्ट की डॉक्टर है। दर्ज रिपोर्ट मे आरोप लगाया कि शादी के बाद उसको पता चला कि उसके पति के उसकी भाभी से संबंध है? जिसका उसने विरोध किया तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर मारपीट की। वह इज्जत की खातिर सब सहन करती रही। उसका पति ने कहा कि उसने अलीगंज रोड पर गणपति अपार्टमेंट में एक फ्लैट ले लिया है तुम रोज मुरादाबाद से अपडाउन कर यहां आ जाया करो, जिस पर उसने सहमति दे दी और वह रोज यहां से ड्यूटी करने लगी।यह भी आरोप लगाया कि जसपुर में डायग्नोस्टिक सेन्टर खोलने के लिए उसके ससुराल वालों ने एक करोड रुपए की मांग की। विवाहिता ने अपनी दर्ज कराई रिपोर्ट गंभीर आरोप लगाया कि 8 अगस्त 2025 की रात्रि 1:30 बजे उसका पत्ति शराब पीकर आया और जबरदस्ती अप्रकृतिक यौन शोषण करने लगा और विरोध करने पर के साथ मारपीट की तथा गला दबाकर मारने का प्रयास किया इतने में ही उसने अपने भाई डॉक्टर अनुराग को फोन करके कहा कि परिवार में बैठकर जो प्लानिंग हमने इसको जान से मारने की वह दिन आज आ गया है तुम जल्दी आ जाओ पति की बात सुनकर उसने अपने पिता व भाई को फोन करके आपबीती बताई और तुरंत आने को कहा।यह भी आरोप लगाया कि उसके जेठ डॉक्टर अनुराग ने उसके कमरे में जबरदस्ती घुसकर बलात्कार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इतने में ही उसके पिता व भाई आ गए और उसके जेठ के चुंगल से उसको बचाया। पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता