देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, इसलिए सभी विभाग कार्यों में तेजी लाएं।
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मानसून के दौरान खराब हुई सड़कों को निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साथ ही जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा 31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूर्ण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता