राम के किरदार में चार्टर्ड अकाउंटेट रोहित खुराना और लक्ष्मण के किरदार में उत्तर प्रदेश पुलिस में शिवम शर्मा के रोल को दर्शकों ने खूब सराहा
जसपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम हल्दुआ साहू में 61 वर्षों से निरंतर गांव के युवा स्वयं अभिनय कर के रामलीला का मंचन करते है.इस वर्ष भी स्थानीय युवाओं द्वारा रामलीला का मंचन धूमधाम से किया गया रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार बाटला ने बताया कि हल्दुआ शाहू में पिछले 61 वर्षों से रामलीला का मंचन हो रहा है गांव में रहने वाली तीसरी पीढ़ी रामलीला का मंचन कर रही है राज कुमार बाटला ने बताया कि रामलीला मंचन में समस्त कलाकारों के साथ साथ ग्राम वासियों का सहयोग रहता है. 61 वर्ष पूर्ण होने पर रामलीला कमेटी द्वारा विशाल दशहरे का आयोजन किया गया जिसमें रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार बाटला रवि छाबड़ा अमित नारंग सचिन अरोरा द्वारा आए हुए सभी मुख्य अतिथि ओ का श्री राम का स्वरूप देकर सम्मान किया. इस अवसर पर दूर दराज इलाकों से आए लोगों ने मेले में शिरकत की. इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल अग्रवाल जगरूप सिंह पन्नू डॉक्टर बंटी अरोड़ा, बॉबी नारंग सुनील नारंग विमल छाबड़ा चेतन परूथी गोप रहेजा कुंदन बाटला शेखर नारंग संत रहेजा, ग्राम प्रधान अमित नारंग ने बताया कि रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले रोहित खुराना पेशे से चार्टर्ड अकाउंट है और लक्ष्मण का किरदार करने वाले शिवम शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में है और पंजाबी रामलीला मैन दशहरे से दो दिन बाद दशहरा मेला आयोजित करती है,

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया