March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

सीएम पुष्कर धामी ने चम्पावत के अमोड़ी में बनने वाली “वे साइड एमिनिटी” परियोजना का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया

चम्पावत।सीएम पुष्कर धामी ने चम्पावत के अमोड़ी में बनने वाली “वे साइड एमिनिटी” परियोजना का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। यह परियोजना ‘आदर्श चम्पावत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल क्षेत्र के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

हमारी सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर बल दे रही है।

इस अवसर पर माननीय दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पांडे जी, श्री अनिल डब्बू जी, श्री शंकर कोरंगा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद अधिकारी जी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री निर्मल मेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत जी भी उपस्थित रहे।