मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में राज्य कर विभाग ने सोमवार को प्रदेश में अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई कर तीन पटाखा कारोबारियों से 40 लाख से अधिक कर वसूला है। इसके बाद से अवैध रूप से जीएसटी चोरी में लिप्त फर्मों के मालिकों में भी खलबली मची है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। टैक्स चोरी करने वालों से जुर्माना वसूलकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मेन पावर सप्लायर और इवेंट कंपनियों की गोपनीय जांच शुरु विभागीय सूत्रों के मुताबिक इवेंट कंपनी, मेन पावर सप्लायर, सौंदर्य प्रसाधन प्रतिष्ठान, ठेकेदार और सैलून आदि पर भी विभागीय अधिकारियों की पैनी नजर है।विभागीय इनपुट के आधार पर इन सभी का ब्योरा तैयार हैं और गोपनीय जांच भी विभागीय स्तर पर चल रही है। स्टील, टैक्स टाइल व स्क्रैप कारोबारियों का ब्योरा भी जुटा कर जांच कराई जा रही है। कई बड़ी निर्माता कंपनियों की अनुसांगिक कंपनियाें की भी टैक्स चोरी की सूचनाएं मिल रही हैं। इन सभी की विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर जांच कराई जा रही हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन