October 23, 2026

Jaspur Times

News Portal

मामूली बात को लेकर चले लात घूंसे,दो घायल

काशीपुर। मामूली बात को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों का निजी क्लीनिक पर इलाज कराया गया। घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

बीते बुधवार को जसपुर खुर्द से बाइक पर लौट रहे आवास विकास निवासी राजेंद्र व राहुल से एक साइकिल सवार टकरा गया था। इस पर वहां मौजूद लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसमें राजेंद्र के हाथ व राहुल के पैर में चोट आई थी। इसके बाद दोनों क्लीनिक में प्राथमिक इलाज कराकर घर चले गए।