जसपुर:प्रभारी प्रधानाध्यापक का गला दबाने की कोशिश का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
जसपुर। निजी वार्तालाप का वीडियो बनाने से मना करना प्रभारी प्रधानाचार्य को भारी पड़ गया। आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की गई। पुलिस ने महिला, दो बेटे सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
भोगपुर डैम गुरुद्वारा नंबर एक निवासी गुरमीत सिंह इसी गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में
प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 16 अक्तूबर को वह गांव की एक महिला से बातचीत कर रहे थे।
इसी गांव का सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू उनकी वीडियो बनाने लगा। उनके मना करने पर वह भड़क गया। आरोप है कि संतो कौर, सुरेंद्र, उसका भाई बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी, मां दोधी छिंदर कौर उर्फ छिंदो उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गई।
आरोप है कि दोनों सगे भाई और
उनकी मां ने उनके साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर भोजन माताओं ने ग्रामीणों की मदद से उनको बचाया।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चने गए। उन्होंने आरोपियों जान का खतरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन