केदारनाथ। केदारनाथ धाम के क्षेत्ररक्षक भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पूर्व श्री केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाया गया।
कपाट बंद करने की प्रक्रिया के दौरान श्री केदारनाथ धाम के पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी और तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की गई। स्थानीय पकवानों और रोट का भोग लगाने के बाद हवन-यज्ञ के साथ कपाट बंद किए गए।
भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के साथ ही अब श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां और पंचमुखी डोली की पूजा-अर्चना की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा