,
लंबी मोहब्बत.. निकाह और फिर मौत:
युवती ने शादी के लिए दिया था प्रेमी के घर धरना
मुरादाबाद/ ठाकुरद्वारा।प्रेम प्रसंग में तीन दिन पहले युवती से निकाह करने वाले प्लंबर दानिश (26) का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। युवक की मां ने युवती पक्ष पर युवक को पेड़ पर लटका कर उसकी हत्या करने आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लड़की ने किया था निकाह के लिए हंगामा
यूपी के मुरादाबाद स्थित गांव लालापुर पीपलसाना गांव निवासी दानिश (26 ) पुत्र खलील सऊदी अरब में प्लंबर का काम करता था। वह कुछ दिन पहले घर पर आया था। उसके गांव के ही एक युवती से काफी समय से प्रेम संबंध थे लेकिन दोनों के परिजन उनकी शादी नहीं कर रहे थे। इस पर युवती 13 अक्तूबर को दानिश के घर पर पहुंच गई थी और धरना देकर उससे निकाह की मांग कर हंगामा कर रही थी। जानकारी मिलने पर सुरजननगर चौकी की पुलिस भी वहां पर पहुंची थी। पुलिस दोनों को समझा बुझाकर वहां से आ गई थी। आरोप है कि तभी गांव का एक झोलाछाप डॉक्टर युवक-युवती को अपने घर पर ले गया। वहां दोनों का निकाह करा दिया गया। प्लास्टिक की रस्सी से लटकी थी लाश
दानिश की मां रईसा खातून का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे युवती के परिजन लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। गाली गलौज मारपीट करने लगे। इस पर दानिश तनाव में घर से चला गया। बाद में उसका शव अपने ही खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटका मिला।
बेटे का जबरन हुआ निकाह
सूचना पर 112 डायल पुलिस गांव में पहुंची और शव को कोतवाली पुलिस को सूचना देकर सरकारी अस्पताल में ले आई। दानिश की मां रईसा का आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने दानिश को पेड़ पर लटका कर उसकी हत्या की है। दानिश का जबरन निकाह कराने का भी आरोप लगाया है। दानिश के पिता खलील बाहर काम करने गए हुए हैं।
कई बार बदली तहरीर, कार्रवाई नहीं करने का बनाया दबाव
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं उन्होंने कहा कि दानिश की मां रईसा खातून ने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन उसे कई बार बदला। इसलिए दानिश के पिता खलील अहमद के बाहर से लौटने का इंतजार है। उनके देर रात घर आने की संभावना है। उनके अनुसार ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर कोतवाली में रईसा की मां पर कुछ लोग अपने अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं देने को लेकर दबाव डालते रहे। काफी देर तक उनमें कोतवाली में नोकझोंक और खींचतान हुई।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
एक लाख का इनामी भाजपाई बलात्कारी को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया,
लोकसभा अध्यक्ष ने सतत संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया; सामुदायिक भागीदारी एवं पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों पर दिया जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुग्राम में आयोजित “विजय पर्व” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग