रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में कहासुनी के बाद 10 से अधिक अराजक तत्वों ने एक युवक पर हमले का प्रयास किया। युवकों ने तमंचे लहराए और एक घर में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। पथराव में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा टूट गया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।
शुक्रवार को वार्ड नंबर 24, रंपुरा निवासी एक युवक का किसी बात को लेकर कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर छूटे युवक से कहासुनी हो गई थी। मामला शांत होने पर दोनों पक्ष वहां से चले गए थे। कुछ देर बाद जमानत पर छूटा आरोपी अपने 10 साथियों के साथ मोहल्ले में पहुंचा औैर युवक को मारने की धमकी दी। आरोपियों ने जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो युवक हाथों में तमंचा लहराते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वहां पथराव होता दिख रहा है। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में सड़क किनारे एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन