रुद्रपुर। पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति से चरस खरीदी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार की रात एसआई होशियार सिंह और देवेंद्र सिंह मेहता गश्त करते हुए भूरारानी में पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस को थैले में पटाखों के बीच छिपाकर रखा हुआ था। पूछताछ में उसने नाम गली नंबर पांच, दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी निवासी वैष्णो सक्सेना बताया। बताया कि वह हंस विहार, रुद्रपुर के रहने वाले रवि से 30 हजार रुपये में चरस खरीदकर लाया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता