खटीमा 23 अक्टूबर, 2025 सूचना।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यक्रमानुसार गुरुवार खटीमा पहुंचे।खटीमा हेलीपेड लोहियाहेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व जनता ने पुष्प देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं भी सुनी व समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, वीसी पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चौहान,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता