जसपुर। जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में हो रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मैच खेले गए। पांच स्कूलों की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। रविवार को दूसरे दिन का उद्घाटन मेजबान स्कूल जेनेसिस के एमडी सनप्रीत सहोता ने किया। पहला मैच लिटिल स्कॅलर काशीपुर शेमफोर्ड एकेडमी, प्रतापपुर के मध्य खेला गया। जिसमें लिटिल स्कालर विजेता रहा। दूसरा मैच राजपूताना काशीपुर, ग्रेट मिशन रामनगर के बीच हुआ। ग्रेट
मिशन ने राजपूताना को सीधे सेटों में हराया। तीसरा मैच ग्रेट मिशन व लिटिल स्कालर के बीच खेला गया। जिसमें ग्रेट मिशन विजेता रहा। चौथे मैच में राजपूताना ने शेमफोर्ड को हराया। पांचवा मैच राजपूताना व लिटिल स्कालर के बीच हुआ। जिसमें राजपूताना विजेता रहा। ग्रेट मिशन, राजपूताना, हेरिटेज स्कूल, शेरेटन एकेडमी, पायनियर एकेडमी, जीडी गोयंका सेमी फाइनल में पहुंच गए। यहां प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, आरसी तिवारी, दिनेश नेगी, केवल संधू रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन