March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, सगा भाई घायल

जसपुर,। अफजलगढ़ रोड पर रविवार शाम एक ट्रक ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया और चालक किसान की मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्राम उमरपुर बहेड़ी निवासी 55 वर्षीय किसान प्रवजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह के किशनपुर में धान के खेत है। रविवार शाम को प्रवजीत ट्रैक्टर चलाकर अपने भाई मनजीत सिंह को साथ खेत से धान

भरकर घर आ रहे थे। अफजलगढ़ रोड पर फीका नदी के पुल के पास एक ट्रक से उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर रोड किनारे पलट गया। वहीं प्रवजीत और उसका भाई ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रवजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसएस आई जावेद मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।