March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

बलदेव सिंह इंटर कालेज ने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में बनाई अपनी जगह

वॉलीबॉल : आज क्वार्टर फाइनल मैच होंगे

जसपुर। जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय देवभूमि इंटरस्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए मैचों में जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, बलदेव सिंह इंटर कालेज ने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। सोमवार को तीसरे दिन के खेल का उद्घाटन जेनेसिस स्कूल के एमडी सनप्रीत सहोता, ब्राइट स्टार्ट स्कूल के चेयरमैन अमित कांबोज, बलदेव सिंह इंका के प्रधानाचार्य एमएस

भंडारी, ग्रेट मिशन के एमडी प्रसून श्रीवास्तव, एक ओंकार स्कूल के प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने किया। मंगलवार को पहला क्वार्टर फाइनल मेजबान जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल व हेरिटेज स्कूल काशीपुर और दूसरा क्वार्टर फाइनल पायनियर एकेडमी गढ़ीनेगी व राजपूताना कॉलेज काशीपुर, तीसरा क्वार्टर फाइनल जीडी गोयंका काशीपुर, ग्रेट मिशन स्कूल काशीपुर के बीच खेला जाएगा।