गदरपुर। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगों ने एक महिला के खाते से 89700 रुपये उड़ा लिए।
पंजाबी कॉलोनी वार्ड नंबर 7/9 निवासी नितिन छाबड़ा की पत्नी सोनम रानी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उन्होंने मोबाइल से टेलीग्राम एप पर एक एप डाउनलोड किया था। इसमें ठग ने कुछ रुपये डालकर उन्हें दोगुना करने का झांसा दिया। सोनम ठगों के झांसे में आ गई। बताया कि उसने 27 अक्तूबर को 5000 रुपये सूरज कुमार के स्कैनर पर ट्रांसफर किए। इसके बाद 26,100 और 58600 रुपये दो लोगों के नाम पर ट्रांसफर किए। इसके बाद 1,29000 रुपये जमा करने का मैसेज मिला तो उसे शक हुआ। इस पर उसने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। नितिन छाबड़ा ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज