October 23, 2026

Jaspur Times

News Portal

सीएम धामी की मौजूदगी मे कल होगा जी.एस.टी. ग्राहक ऑनलाईन ईनाम योजना ’बिल लाओ, ईनाम पाओ’ का मेगा लक्की ड्रॉ

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में जी.एस.टी. ग्राहक ऑनलाईन ईनाम योजना ’बिल लाओ, ईनाम पाओ’ का मेगा लक्की ड्रॉ शुक्रवार 31 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।

इसकी जानकारी देते हुए विशेष आयुक्त राज्य कर आई. एस. बृजवाल ने बताया कि विभाग द्वारा ग्राहकों को सामान का बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से जी.एस.टी. के अन्तर्गत जी.एस.टी. ग्राहक ऑनलाईन ईनाम योजना ‘बिल लाओं, ईनाम पाओ’ संचालित की गई थी।

उन्होंने बताया कि योजना का मेगा लकी ड्रॉ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में ए०पी० जे० अब्दुल कलाम भवन के कैबिनेट हॉल में दिनांक 31.10.2025 को दोपहर 12 बजे निकाला जायेगा। जिसमें विजेताओं की घोषणा की जायेगी।