रुद्रपुर। जिला मुख्यालय से सटे फौजी मटकोटा में अवैध रूप से विकसित की जा रही पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। वादों की सुनवाई के बाद प्राधिकरण की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि फौजी मटकोटा में शेखर विश्वास ने पांच एकड़ व तीन एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी थी। इसके अलावा संग्राम सिंह व धर्म सिंह ने दो एकड़ में अवैध कॉलोनी का निर्माण किया।
संजय चौधरी व एक अन्य ने 2.77 एकड़ में कॉलोनी की बसासत की। चंद्रपाल सिंह व अन्य ने 1.82 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया था। पांचों मामले प्रकाश में आने के बाद जांच हुई। जिनकी सुनवाई प्राधिकरण में चली। कॉलोनाइजरों ने बगैर अनुमति के कॉलोनियां काटी और निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार काे उन्होंने टीम के संग मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।सड़क बनने तक सोया रहा प्राधिकरण
जहां पर कॉलोनियां काटी जा रही थी वहां सड़कें बन चुकी थी लेकिन तब तक प्राधिकरण सोया रहा। जब कॉलोनियों के बनने की आहट तेज हुई तो प्राधिकरण की नींद टूटी। हरकत में आए प्राधिकरण को कार्रवाई करनी पड़ी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन