उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग नैनीताल द्वारा नैना देवी हिमालयन बर्ड कंजर्वेशन रिजर्व पंगोट, नैनीताल में बर्ड वॉचिंग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस दौरान 25 युवाओं को स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पंगोट से किलबरी गाइड हाउस होते हुए चाइना पीक तक बर्ड वॉचिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षक के रूप में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जन-जागरूकता, प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया