सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हजारों किसान होंगे शामिल
रुद्रपुर, 05 नवम्बर। उधमसिंह नगर जनपद प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी आज पंतनगर पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह के तहत आगामी 7 नवम्बर को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में होने वाले भव्य किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।
मंत्री जोशी ने अधिकारियों के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों, नवाचारों और योजनाओं की जानकारी किसानों को मिलेगी।
मंत्री जोशी ने बताया कि किसान सम्मेलन का आयोजन कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी परिषद तथा पंतनगर विश्वविद्यालय के संयुक्त समन्वय से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यसभा सांसद महेंद्र bhatt प्रगतिशील किसान और बड़ी संख्या में कृषक भाग लेंगे।
कृषि मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सम्मेलन में लगभग 25 से 30 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर कृषि एवं संबंधित विभागों की वृहद प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक उपकरणों, बीजों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस सम्मेलन को किसानों के हित में उपयोगी और प्रेरणादायक बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया