प्रशासन की ओर से चिह्नित की गई 0.388 हेक्टेयर भूमि, डिपो के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
काशीपुर। जसपुर में रोडवेज बस अड्डे के लिए प्रशासन की ओर से बहादरपुर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। मंगलवार को काशीपुर डिपो के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण की रिपोर्ट जल्द ही रोडवेज के अधिकारी मुख्यालय को प्रेषित करेंगे।
बहादरपुर रोडवेज बस अड्डे
के लिए जसपुर तहसीलदार ने 0.388 हेक्टेयर भूमि का चयन किया है।
तहसीलदार की ओर से 28 अक्तूबर को एसडीएम को सौंपी रिपोर्ट में बताया गया है कि
जसपुर-अफलगढ़ मार्ग पर यह भूमि है। वर्तमान में भूमि खाली है और इसमें मिट्टी का भरान की आवश्यकता है। भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग से एक किलोमीटर की दूरी पर है, जो बस अड्डे के लिए
प्रयुक्त है।
इस रिपोर्ट के आधार पर काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य, फोरमैन मोहम्मद यामीन, लिपिक सुनील कुमार आर्य स्थलीय निरीक्षण को मौके पर पहुंचे।
रोडवेज के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान वीडियोग्राफी की और जल्द ही अपनी रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को भेजेंगे।
जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग पर बस अड्डे के लिए भूमि चिह्नित की गई है। भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही मुख्यालय को भेजी जाएगी। नवीन आर्य, सहायक महाप्रबंधक काशीपुर डिपो

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा