काशीपुर शहर के कुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक हलवाई की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान ग्राम बैंतवाला निवासी मोहन सिंह (55) के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करते थे। उनके साथ सवार डिंपल सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बुधवार शाम मोहन सिंह अपने साथी डिंपल के साथ मोटरसाइकिल पर पीरूमदारा से हलवाई के काम के पैसे लेने जा रहे थे। इसी दौरान करनपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि डिंपल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डिंपल सिंह को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है और सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मोहन सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों दीपक (22), अमन (20) और सनी (18) को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई रामकिशोर ने बताया कि पूरा परिवार इस अप्रत्याशित दुर्घटना से तबाह हो गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन