March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

प्रेमिका के शोक पूरे करने के लिए लूटपाट की घटना को देते थे अंजाम दो शातिर गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

कानपुर।प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए कर्वी थानाक्षेत्र का रहने वाला राहुल तिवारी लुटेरा बन गया। उसने बांदा के रहने वाले अपने ही नाम वाले राहुल यादव का साथ पकड़ा और दोनों मिलकर ट्रेनों में लूटपाट करने लगे। गुरुवार को जीआरपी ने दोनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से लूट के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि दोनों लुटेरे हैरिसगंज आउटर पर ट्रेनों की गति धीमी होने के इंतजार में ताक लगाए बैठे थे तभी पकड़े गए। चित्रकूट के पहाड़ीपुर के असोह निवासी राहुल तिवारी और बांदा के मरका अंतर्गत औदहा निवासी राहुल यादव ने कबूला कि दोनों सेंट्रल स्टेशन के आउटरों पर ट्रेन के रुकने या धीमा होने पर छिनैती व लूटपाट कर भाग जाते थे। राहुल तिवारी ने बताया कि पड़ोसी गांव की युवती से उसका चार साल से प्रेम प्रसंग है। उसके शौक पूरा करने के चक्कर में वह लूटपाट करने लगा। राहुल तिवारी के खिलाफ कानपुर जीआरपी व कर्वी में सात और उसके साथी राहुल यादव के खिलाफ फतेहपुर, बांदा व कानपुर सेंट्रल में लूटपाट के तीन मामले दर्ज हैं।