March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर मे पंचायत प्रतिनिधियों ने जेजेएम की स्थिति पर जताई नाराजगी

जसपुर। जल जीवन मिशन योजना की हकीकत सामने आने पर पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश है। उन्होंने योजना से जुड़े अफसरों के साथ इसी माह के आखिरी सप्ताह में बैठक की रणनीति बनाई है।

बीडीसी बैठक में योजना से जुड़ी कई खामियां सामने आई थीं। प्रतिनिधियों की शिकायत के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में योजना का बुरा हाल है। कई जगह अभी तक पानी नहीं पहुंचा है और सड़कें अलग खराब हो गई हैं।

जिपं सदस्य नईम अहमद, चरनजीत सिंह और सनी पधान ने बताया कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन और अमृत योजना के तहत गांवों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन अधिकांश गांवों में पानी की उपलब्धता निर्बाध नहीं है।

ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर ने कहा कि मामला सामने आने पर विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया गया है। इसके सुधार के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक इसी माह के आखिरी सप्ताह में किए जाने की योजना है।