देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने संबंधित सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को पूर्ण हो चुकी, गतिमान और किसी विशेष कारणों से अभी तक प्रारंभ नहीं की जा सकी ऐसी सभी घोषणाओं तथा गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई सभी घोषणाओं का पृथक-पृथक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गतिमान घोषणाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति का अपडेट तीन दिवस की अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सीएस ने ऐसी घोषणाएं जिनको किसी विशेष कारणों से अभी तक प्रारंभ नहीं किया जा सका उनका विवरण, कार्य प्रारंभ न करने का कारण बताते हुए सात दिवस की अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और राज्य स्थापना दिवस पर की गई मुख्यमंत्री की घोषणाओं की सूची अलग से तैयार करें तथा उनको उच्च प्राथमिकता में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को कहा कि ऐसी घोषणाएं जिनको तत्काल प्रारंभ करने में कोई समस्या नहीं है उनके प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करें। जिन घोषणाओं को प्रारंभ करने में कोई समस्या है तो उनकी समस्या की प्रकृति बताते हुए उचित निराकरण हेतु प्रथम बार विभागीय सचिव स्तर से निस्तारित कराएं। यदि सचिव स्तर पर निस्तारण नहीं हो पाता है तो उन्होंने उनके स्तर पर निराकरण हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सचिव एस.एन पांडेय को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति तेजी से पूरी हो इसके लिए निगरानी का प्रभावी मैकेनिज्म बनाएं तथा जिन विभागों की जिस घोषणा में प्रगति संतोषजनक न हो उनको व्यक्तिगत अथवा दैनिक रूटीन से अवगत कराते हुए उसकी प्रगति सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री की कुल 3575 घोषणाओं में से 2215 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 777 पर कार्रवाई गतिमान हैं तथा 583 घोषणाएं अपूर्ण हैं।
बैठक में अपर सचिव नवनीत पांडेय व जगदीश कांडपाल, उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा, आर सी शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता