बोले, 2027 में बंगभाषी समाज एकजुट होकर इसका जवाब देगा
दिनेशपुर, । विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान को लेकर बंगाली समाज में रोष फैल गया है। रविवार को बंगाली युवा छात्र संगठन के बैनर तले सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर चौहान और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का पुतला फूंका गया।
वक्ताओ ने कहा विधायक चौहान ने उत्तराखंड में बसे बंगाली समाज को टारगेट कर उन्हें अपमानित करने का काम किया है। कहा बंगाली वोटरों की बदौलत सितारगंज से विधायक बने सौरभ बहुगुणा विधानसभा में उपस्थित थे और उनकी मौजूदगी में बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। 2027 में बंगभाषी समाज एकजुट होकर इसका जवाब देगा। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, बंगाली कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, विकास राय, विक्की राय, प्रसन्नजीत शाह, रंजीत मंडल, सुब्रत तरफदार, सुब्रत विश्वास, मृदुल अधिकारी, अनिल कुमार, महामंत्री नारायण हालदार, राकेश अधिकारी, अजय राय आदि रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन