डीएम के निर्देश पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जारी किया नोटिस
हरिद्वार 10 अक्टूबर 2025-
बाल विकास परियोजना लक्सर के भोगपुर ग्राम में आंगनबाडी केन्द्र के अन्तर्गत गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु का मामला संज्ञान में आया है जिसमें महिला के एनीमिया से ग्रसित होने के कारण मृत्यु हो गयी है। जिससे प्रतीत होता है कि। आंगनबाड़ी कार्यकत्री भोगपुर केंद्र संख्या एक, बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्सर तथा सुपरवाइजर को गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने जोकि अत्यन्त खेदजनक है। इस लापरवाही हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि कार्यों के प्रति लापरवाही हेतु क्यों न आप के विरुद्ध शासकीय/विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाय। इस सम्बन्ध में संबंधितों को अपना पक्ष साक्ष्य सहित 03 दिवस के भीतर बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन