जसपुर /कुंडा।काशीपुर में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। वहीं फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर खोजबीन शुरू कर दी है।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा निवासी अशफाक की दो साल की बेटी लाईबा बीते रविवार दोपहर करीब तीन बजे से अचानक घर के बाहर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तब परिजनों ने रात में कुंडा थाना पुलिस तहरीर सौंपकर बेटी खोजने की गुहार लगाई पिता अशफाक के मुताबिक बीते शनिवार की देर रात करीब दो बजे वह बैलपड़ाव से सोयाबीन का भूसा लेने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गया था। वहां से वह रविवार दोपहर तीन बजे घर पहुंचा। बताया कि घर आने पर बेटी लाईबा उसको देखकर खुश हो गई। तब उसने बेटी को पास में से केले खरीद कर दिए और खुद मजदूर के साथ खेत में चला गया।
शाम करीब चार बजे छोटा बेटा आदिल खेत पर पहुंचा और बताया कि लाईबा नहीं मिल रही है। तब परिजनों ने मस्जिद से मुनादी कराई और पास के गांव लालपुर व श्यामनगर नगर में ध्वनि प्रसार यंत्र से मुनादी कराई लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि पिता अशफाक की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बीते रविवार की रात से उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित पिता ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं जिसमें निशा (18), अरमान (17), अरमिश (15), आदिल (12) और लाईबा (2) है। जब बच्ची गायब हुई उस दौरान उसकी मां घर में वाशिंग मशीन से कपड़े धो रही थीं। बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं है न ही किसी पर कोई शक है।
सोमवार को सीओ दीपक सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव बाबरखेडा पहुंचे और परिजनों से जानकारी जुटाई। बच्ची की तलाश के लिए रुद्रपुर से फोरेंसिक टीम व काठगोदाम से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। डॉग स्क्वायड टीम के डॉग हैंडलर दान सिंह राणा व हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि डॉग टाइगर बच्ची के कपड़े सूंघने के बाद पास के एक मकान में पहुंच गया जहां तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा। डॉग स्क्वायड टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। वहीं फोरेंसिक टीम के एसआई एसपी राय ने बताया कि टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हे।बच्ची की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। रुद्रपुर से फोरेंसिक व काठगोदाम से डॉग स्क्वायड टीम पहुंच गई है। डॉग टाइगर की मदद से बच्ची को तलाश की जा रही है। जल्दी ही बच्ची को खोज लिया जाएगा। – दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता