March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

लापता दो वर्षीय मासूम का शव घर के पास एक तालाब में मिला

काशीपुर, । नौ नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दो वर्षीय मासूम लाइबा का शव मंगलवार को उसके घर से मात्र 50 मीटर दूर स्थित तालाब से बरामद हुआ। डॉग स्क्वायड और जल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मासूम का शव तालाब में मिला। हालांकि मंगलवार को में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा निवासी अशफाक की दो वर्षीय पुत्री लाइबा नौ नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। देर शाम पिता अशफाक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम और जल पुलिस को भी जांच में लगाया। लगभग 44 घंटे बाद मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे डॉग स्क्वायड की मदद से बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में मिला। बताया जा रहा है नौ नवंबर की दोपहर उसके पिता अशफाक खेत के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर के सामने से निकले। छत पर खेल रही लाइबा ने पिता को देखा। उनके पीछे चली गई। घर से करीब 50 मीटर दूर पहुंचने पर वह तालाब में गिर गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया।

मंगलवार को शव को गांव के ही एक तालाब से बरामद किया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन मामले में अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई।

-दीपक कुमार, सीओ काशीपुर