April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

गदरपुर मे सम्पन्न हुआ भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन,आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

गदरपुर। भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की जन्म कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया गया।

मंगलवार को दिनेशपुर रोड पर बरातघर में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं ने खुद को आत्मनिर्भर बनाया है। स्वरोजगार अपना कर कई महिलाएं लखपति दीदी का पुरस्कार जीत चुकी हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गठित स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण की गाथा लिख रहे हैं।विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम जन्म कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं और इसमें एनआरएलएम का विशेष महत्व है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी अपना लोहा मनवा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मातृशक्ति हर मोर्चे पर इतिहास कम कर रही है। समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है।
संयोजक और जिला प्रभारी रश्मि रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। सह संयोजिक पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्ढी ने कहा कि महिलाओं ने खुद को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में स्वरोजगार को अपना कर इतिहास रचने का कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा और संचालन जिला मंत्री चंद्रिका फौगाट ने किया। वहां पर सुरेश खुराना, चंकित हुड़िया, अभिषेक वर्मा, मनविंदर पांडेय, सीमा सरकार, दीपशिखा माथुर, मानसी शर्मा, निशा चौहान, सीमा चौधरी आदि मौजूद रहीं।

संगठन विरोधी कृत्य में शामिल लोगों को नहीं मिलेगा अभयदान

गदरपुर में सम्मेलन के दौरान जिला अध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल ने दो टूक कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा संगठन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर अनुशासनहीनता दिखाने वाले कार्यकर्ताओं के राजनैतिक करियर का फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा। संगठन की रीति-नीति से विपरीत कार्य करने वाले लोगों के संबंध में शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया गया है। संगठन विरोधी कार्य करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में अभयदान नहीं दिया जाएगा

You may have missed