March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर मे भूकंप के झटको से मचा हड़कंप,सूचना पर दौड़ पड़ी सुरक्षा ऐजन्सिया,10 लोग हुये घायल

आलम रज़ा

जसपुर। शनिवार को नगर की सब्जी मंडी मे उस समय अफरातफरी मच गई। ज़ब कि
प्रातः 9:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस के चलते मंडी समिति मैं शॉर्ट सर्किट के कारण 10 लोग घायल हो गये जिसमें से 4 का प्राथमिक उपचार किया गया और 6 गंभीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में भर्ती कराया गया इसकी अतिरिक्त विद्युत पावर प्लांट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू कर व्यवस्थाओं को संचालित किया गया।

…जब एक के बाद एक हुटर बजाती सड़को पर दौड़ी गाड़ीयां तो शहरवासी हुये हैरान,पता चला मॉकड्रील हे

मॉक ड्रील के दौरान सबजी मंडी से निकल कर ज़ब पुलिस, फायर बिग्रेड, तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य महकमे के वाहन हॉर्न बजाते नगर की सड़को पर निकले तो लोग हैरान परेशान हो गये। इतना ही नही ऐसे हालात देखने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें उकर गई। लेकिन तभी उन्हें पता चला कि – “डरने की कोई बात नहीं है। यह एक मॉकड्रिल है”। “भूकंप आने की स्थिति में बचाव का अभ्यास किया जा रहा है। तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।

कई घंटे चला मॉकड्रील _ किया अभ्यास

प्राकृतिक आपदाओ के दौरान की जाने वाली कार्यवाही व बरती जाने वाली सावधानी के संबंध में तहसीलदार जसपुर की अध्यक्षता में कोतवाली जसपुर क्षेत्र अंतर्गत मॉक ड्रील का आयोजन किया गया! ड्रील के दौरान बीएसवी कॉलिज को आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया और राहत एव बचाव कैंप भी लगाया गया! मॉक ड्रील के दौरान आपदा कंट्रोल रूम को जानकारी मिली के मंडी जसपुर में भूकंप के झटकों से शोर्ट शार्किट होने के कारण आग लग गई और कुछ लोग घायल हो गए है व वेयर हाउस के पास बिजली के पोल में आग लग गई है! सूचना मिलने पर तत्काल आपदा कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित विभागों से कॉर्डिनेट कर राहत व बचाव कार्य कराते हुए घायलो को कैंप में लाकर इलाज कराया गया व आग को बुझाकर स्थिति को कंट्रोल में करते हुए स्थानीय व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान कर हौंसला देकर राहत व बचाव कार्य किए गए! मॉक ड्रील के पश्चात प्रतिभाग करने वाले विभागों द्वारा अपना -अपना अनुभव शेयर करते हुए आपदा के दौरान क्या सावधानिया बरती जाए आदि विषयों पर विस्तृत व्याख्या की गई! मॉक ड्रील के दौरान तहसीलदार सुभांगी सिंह ने
आग को बुझाकर लोगों को हौसला देकर राहत, बचाव कार्य किए।इस दौरान तहसीलदार सुभांगनी, एसएसआई जावेद मलिक, सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलौत, एसडीओ सददाम अली, एई नरेंद्र रावत समेत कोतवाली जसपुर पुलिस टीम, सर्वलांस टीम, एनडीआरएफ टीम, सरकारी अस्पताल जसपुर मेडिकल टीम , फ़ायर ब्रिगेड टीम, विधुत विभाग टीम, नगरपालिका टीम, एनसीसी कैडेट्स आदि शामिल रहे!