March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

पापा मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी, सुसाइड नोट लिख छात्रा ने दे दी जान, ब्लैकमेलिंग से थी तंग.. दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उत्तरप्रदेश,ठाकुरद्वारा। क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा छात्रा का शव पुलिस की मौजूदगी में दफन कर दिया गया। इस मामले में मंगलवार को छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी को गांव निवासी फैसल और उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव मिस्सरवाला निवासी शान परेशान करता था। उनके उकसाने पर उसकी बेटी ने 17 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा बना कर पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार के अनुसार फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी छात्रा के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई है। वहीं उनका कहना है कि सुसाइड नोट में छात्रा ने किसी का नाम नहीं लिखा है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी उनके बारे में साक्ष्य जुटाने के बाद ही की जाएगी।