जसपुर में मनाया गया रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने बैठक को किया संबोधित
जसपुर नगर के ठाकुर मंदिर चौक पर प्रथम महिला वीरांगना अदम्य साहस वाली देश भक्ति से ओत-प्रोत महारानी लक्ष्मी बाई का 197 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया मीटिंग में उपस्थित सभी ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए मीटिंग का पूरा माहौल राष्ट्रमय नजर आ रहा था
खड़क सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा रानी लक्ष्मी बाई का जन्म 1828 में तथा मृत्यु 1858 में हुई हमें साहित्य एवं इतिहास को याद रखना चाहिए इसके लिए घरों में शहीदों के चित्र लगाने चाहिए आज पूरे देश में जगह-जगह महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के कार्यक्रम हो रहे हैं अदम्य साहस भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित जिन्होंने अपने नन्हे से बच्चे को पीठ पर बांधकर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 में देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी तथा उन्हें नाको चने चबाएं अंग्रेजों से झांसी की रक्षा की तथा ग्वालियर अपने नाम किया हृदय सम्राट खड़क सिंह चौहान ने कहा कि ठाकुर मंदिर चौक पर रानी लक्ष्मीबाई का चबूतरा तथा मूर्ति होनी चाहिए इसके लिए हम प्रयास रत है
सभा का संचालन राजकुमार सिंह ने किया
बैठक में सुंदर पाल सिंह ,चौ रामपाल सिंह सरदार हरिओम सिंह,लेखराज सिंह, बलबीर सिंह, रवि चौधरी ,पृथ्वी सिंह तमाम लोग मौजूद रहे

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता