काशीपुर। फर्जी एप के माध्यम से परचून की दुकान में सामान खरीदने का प्रयास कर रहे दो नाबालिगों को दुकानदार ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के नाबालिग होने पर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार की दोपहर दो नाबालिग गुरुद्वारे के पास स्थित एक परचून की दुकान से फर्जी एप के माध्यम से खरीदारी करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने सामान भी ले लिया, लेकिन जब उन्होंने पेमेंट किया तब दुकानदार ने फर्जी एप होने पर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के नाबालिग होने पर उनकी काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।एसआई कौशल भाकुनी ने बताया कि मामले में दुकानदार ने करवाई के लिए मना कर दिया। हालांकि दोनों के नाबालिग होने पर उनकी काउंसलिंग के बाद परिजनों को दिया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा