रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने उपनल कर्मियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उपनल कर्मियों पर नो वर्क, नो पे लागू करने को तानाशाही बताया।
नगर के डीडी चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हिटलरशाही चल रही है। भाजपा सरकार की ओर से उपनल कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2027 में जनता सत्ता से बेदखल कर देगी। वहां पर राम स्वरूप भारती, अनिल शर्मा, उमा सरकार, मोहन भारद्वाज, नरेश सागर, अनुज दीक्षित, देवेंद्र कुमार, सतीश कुमार, मुरारी लाल आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव