मुंबई।अभिनेता धर्मेंद्र अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज यानी सोमवार को उनका निधन हुआ है। बॉलीवुड के हीमैन के अंतिम दर्शन करने के लिए कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं काजोल
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में जहां कई सेलेब्स पहुंचे। वहीं अब उनके घर पर भी सितारों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। सुनील शेट्टी के बाद अब काजोल भी उनके घर पर देओल परिवार के इस दुख में शामिल होने पहुंची हैं।
शाहरुख के बेटे आर्यन भी धर्मेंद्र के घर पहुंचे
आर्यन खान ने भी देओल परिवार की इस दुख की घड़ी में उनके घर पर जानकर व्यक्त किया। आर्यन की डेब्यू सीरीज में बॉबी देओल ने हाल ही में काम किया है।
धर्मेंद्र के घर पहुंचे सुनील शेट्टी
अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ सुनील शेट्टी धर्मेंद्र के घर पहुंचे हैं। उनके घर पर देओल परिवार मौजूद है। सनी और बॉबी देओल अपने परिवार के साथ दोनों ही इस वक्त धर्मेंद्र के घर पर ही मौजूद हैं।
अदिति राव हैदरी ने भी किया याद
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अभिनेत्री अदिति राव ने भी याद करते हुए पोस्ट साझा किया।
गोविंदा ने पोस्ट के जरिए दी श्रद्धांजलि
अभिनेता गोविंदा ने भी अपने उस्ताद को याद करते हुए उनके लिए पोस्ट किया है। गोविंदा ने लिखा- आपके जैसा कोई और नहीं हो सकता।
धर्मेंद्र को अनुपम खेर ने किया याद
अभिनेता धर्मेंद्र अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने के लिए कई सितारे पहुंचे। अनुपम खेर ने भी पोस्ट के जरिए ही-मैन को याद किया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज
ब्लैकमेलिंग करने वाली तीन लड़कियां अपने पति और प्रेमियों सहित गिरफ्तार
गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण