भीमताल (नैनीताल)। जिले के आठ विकासखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 हजार से अधिक लोगों का सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे पूरा होने के साथ भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों की सूची जारी की जाएगी।
सूची के तहत लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत 1.30 लाख की धनराशि केंद्र सरकार की ओर से जारी की जाएगी। साथ ही चयनित लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए मनरेगा योजना के तहत 95 दिन का काम दिया जाएगा। स्वजल योजना से शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भी दी जाएगी। जिले के बेतालघाट में 998, भीमताल 1669, धारी 1042, हल्द्वानी 503, कोटाबाग 1509, ओखलकांडा 3000, रामगढ़ 1339 और रामगनर ब्लॉक में 1132 लोगों को सर्वे में शामिल किया गया है। डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि पीएम आवास योजना के लिए सर्वे किया गया है। सर्वे के तहत केंद्र सरकार से चयनित लाभार्थियों को सूची जारी होने के साथ पात्र लोगों को आवास का लाभ दिया जाएगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन