रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बरातियों व स्थानीय नशेड़ियों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। दोनों ओर से हुए पथराव में दो युवक जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात आजाद नगर में एक युवती की शादी थी। बिलासपुर से दूल्हा गाजेबाजे के साथ बरात लेकर पहुंचा था। बरात में शामिल कुछ युवक लघुशंका करने सड़क किनारे पहुंचे थे और वहां उनका नशेड़ियों से विवाद हो गया। नशेड़ियों ने बरातियों के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया तो जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पत्थर फेंके थे। पथराव से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था।पथराव में परवीन विश्वास व संदीप बबली जख्मी हो गए थे। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, बृहस्पतिवार को निरपथ विश्वास ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज