रुद्रपुर। पुलिस ने रामपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तरप्रदेश के एक दरोगा ब्लैक फिल्म लगाकर कार चलाते हुए पकड़े गए जबकि भाजपा नेता दो हूटर लगाकर यातायात नियम तोड़ रहा था। पुलिस ने दोनों कारों से ब्लैक फिल्म व हूटर उतारकर कार्रवाई की। इसके अलावा 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दिल्ली धमाके के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। उत्तरप्रदेश व नेपाल से सटी सीमाओं पर संघन चेकिंग अभियान चल रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। बताया कि मंगलवार देर शाम सीओ प्रशांत कुमार की अगुवाई में टीम ने रामपुर सीमा पर चेकिंग की। इस दौरान एक कार में तलवार मिलने पर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता