खटीमा। एक व्यक्ति ने एक महिला पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अब रुपये नहीं देने पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नगला तराई निवासी मनोहर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले खेतलसंडा खाम मुस्ताजर निवासी एक महिला ने उसे एक घर पर बुलाया था। यहां पर उससे साढ़े तीन लाख रुपयों की मांग की गई थी। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में वह वर्तमान में जमानत पर है। अब महिला उसे लगातार रुपयों के लिए परेशान कर रही है। वह अब तक महिला को 1,45,000 रूपये दे चुका है।
किसी कारण से वह सिर्फ 5,000 रूपये का ही रिकार्ड अपने पास रख सका है। उसके पास महिला की ओर से रुपये मांगने का रिकार्ड है। आरोप लगाया कि महिला उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। वह लगातार मिल रही महिला की धमकी से मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुका है। सीओ विमल रावत ने बताया कि महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज