March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विश्व एड्स दिवस शिवर का किया आयोजन

जसपुर 1 दिसंबर 2025। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशानुसार आज जसपुर के स्थानीय प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में विश्व एड्स दिवस मनाते हुए शिविर का आयोजन किया शिविर की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार गहलोत ने की तथा विशिष्ट अतिथि में डॉक्टर आशु सिंघल आदि रहे इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर गहलोत ने कहा की विश्व एड्स दिवस 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से महामारी के प्रति जागरूक किया जाता है उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान से ही एचआईवी संक्रमित मरीजों को इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर के जरिए जरूरी इलाज दिया जा रहा है इसी से संक्रमित लोगों को लाभ मिल सकता है शिविर में पीएलबी डॉ बी एस गौतम ने कहा कि किसी भी दशा में असुरक्षण यौन संबंध में संक्रमित सुई का उपयोग नहीं करना चाहिए उन्होंने बताया कि 95% रोगी संक्रमित सुई के उपयोग से एचआईवी का शिकार हो रहे हैं उन्होंने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है इसका बचाव ही उपाय है शिविर में टोल फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी दी तथा 13 दिसंबर को जसपुर कोर्ट में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोकदल के बारे में बताया इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता अजहरुद्दीन प्रदीप कुमार डॉक्टर आशु सिंघल पीएलबी टीम में वीर सिंह गौतम सोनू कुमार आदेश कुमार आकाश कुमार श्रीमती बोले श्रीमती लता श्रीमती संगीता रानी तथा सीडब्ल्यूसी रुद्रपुर से जितेंद्र कुमार एवं अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा